16 साल के लड़के को कितने कार्ब्स खाने चाहिए?HealthPlanet

Posted on Thu 2nd Mar 2023 : 15:42

जानिये रोजाना कितनी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट लेना चाहिए?
वजन कम करने के लिए जानिये कितनी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट का सेवन करना चाहिए!

जब भी वजन कम करने की बात आती है हर कोई यह सलाह देने लगता है कि अपनी डायट में से कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम करो जिससे कैलोरी की मात्रा कम हो जाए। जबकि यह तरीका सही नहीं है डब्लूएचओ, यूएस एफडीए (US FDA ) और एनआइएन (National Institute of Nutrition) ने एकगाइड लाइन जारी की है जिसमें बताया गया है कि आपको कितना प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फैट का सेवन करना चाहिए।

रोजाना के लिए ज़रूरी कैलोरी का 45-65% हिस्सा आपको कार्बोहाइड्रेट से प्राप्त करना चाहिए। उदाहरण के तौर पर पुरुषों को रोजाना कम से कम 2000 कैलोरी चाहिए तो इस हिसाब से उन्हें 225-325 ग्राम कार्बोहाइड्रेट का सेवन रोजाना करना चाहिए।

हालांकि कार्बोहाइड्रेट की सही मात्रा व्यक्ति विशेष पर निर्भर करती है जैसे कि अगर व्यक्ति डायबिटीज से पीड़ित है तो उसके लिए ज़रूरी कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अलग होगी।

अगर आप शारीरिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ हैं और रोजाना हाई इंटेंसिटी वाले एक्सरसाइज भी करते हैं तो आपको 3-6 ग्राम कार्बोहाइड्रेट प्रति किलो वजन के हिसाब से सेवन करना चाहिए।

अगर आप डायबिटीज के शिकार हैं तो रोजाना 50-100ग्राम कार्बोहाइड्रेट का ही सेवन करें। इसके लिए अपनी डायट में काम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट जैसे कि गेंहू, रागी, ज्वार, बाजरा, बीन्स, आलू इत्यादि चीजों का सेवन बढ़ा दें।

अगर आप मोटापे से ग्रसित हैं तो रोजाना सिर्फ 50 ग्राम कार्बोहाइड्रेट का ही सेवन करें। बेहतर होगा कि आप नजदीकी डॉक्टर के पास जाकर अपना डाइट चार्ट बनवा लें जिससे वजन कम करने में आसानी हो।

अगर आपकी जीवनशैली काफी व्यस्त है और आप खुद को फिट रखने के लिए कार्बोहाइड्रेट का सेवन कम करना चाहते हैं तो ऐसे में रोजाना सिर्फ 50-100 ग्राम कार्बोहाइड्रेट आपके लिए पर्याप्त है।

अगर आप वजन कम करने के लिए कार्बोहाइड्रेट का सेवन कम करना चाहते हैं तो सबसे पहले गाइडलाइन को फॉलो करें और उसी मात्रा में बाकि चीजों का भी सेवन करें। इस दौरान अपने वजन पर हमेशा नजर बनाये रखें और अगर आप हर हफ्ते लगभग आधा किलो से एक किलो वजन नहीं कम कर पा रहे हैं तो तब जाकर कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम करें। हालांकि ऐसा करने से पहले एक बार किसी डायटीशियन से सलाह ज़रूर लें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info